हल्द्वानी: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल लिए गए। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उत्तराखंड स्वीमिंग एसोसिएशन की सचिव सीमा मेहरोत्रा ने बताया कि छह से 10 सितंबर तक गुवाहाटी, असम में राष्ट्रीय तैराकी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल लिए गए। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
उत्तराखंड स्वीमिंग एसोसिएशन की सचिव सीमा मेहरोत्रा ने बताया कि छह से 10 सितंबर तक गुवाहाटी, असम में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। टाइमिंग के तर्ज पर आठ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें नितेश राणा, प्रभात सिंह धपोला, रजत धपोला, अनुभव, तेजस्वनी शर्मा, कुमकुम धपोला, किरन धपोला, इशा भट्ट का चयन किया गया है।
