देश को दहलाने की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पुलवामा में 30 KG IED किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षा बलों की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुरक्षा ने बुधवार सुबह करीब 25-30 किलो वजन का एक अत्याधुनिक शक्तिशाली उपकरण (आईईडी) बरामद किया। रिपोर्टस के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास यह आईईडी …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षा बलों की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुरक्षा ने बुधवार सुबह करीब 25-30 किलो वजन का एक अत्याधुनिक शक्तिशाली उपकरण (आईईडी) बरामद किया।

रिपोर्टस के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास यह आईईडी बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा पुलिस द्वारा दी गयी विशिष्ट सूचना से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।

कश्मीर क्षेत्र के एडीजीपी कुमार ने ट्वीट कर कहा, “पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया गया है। पुलवामा पुलिस द्वारा दी गयी विशिष्ट सूचना से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।”

वहीं, पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को सड़क खोलने के अभ्यास के दौरान आईईडी मिला। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, “आईईडी को विस्फोट कर दिया गया है।”

ये भी पढ़ेंं- Covid-19 Updates: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 16 हजार से अधिक नए मामले, 54 लोगों की मौत

संबंधित समाचार