हल्द्वानी: स्कूटी सवार पर गिरा बिजली का पोल, सिर की हड्डी टूटी…देखें वीडियो…
हल्द्वानी, अमृत विचार। बच्चों को स्कूल लेने निकला स्कूटी सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। डंपर की चपेट में आया बिजली का पोल स्कूटी सवार पर गिर गया। इससे उसके सिर की हड्डी टूट गई। जबकि एक टुकटुक चालक बाल-बाल बचा, लेकिन उसका टुकटुक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा भी किया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बच्चों को स्कूल लेने निकला स्कूटी सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। डंपर की चपेट में आया बिजली का पोल स्कूटी सवार पर गिर गया। इससे उसके सिर की हड्डी टूट गई।
जबकि एक टुकटुक चालक बाल-बाल बचा, लेकिन उसका टुकटुक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजने के साथ डंपर को कब्जे में ले लिया।
देवकी विहार बिठौरिया मुखानी निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी (42) बुधवार दोपहर अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए जा रहे थे। वह अभी सरदार की कोठी के पास पहुंचे थे कि तभी उनके सिर पर बिजली का पोल गिर गया और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
पोल वहीं खड़े एक टुकटुक पर भी गिरा और वो क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर दो पोलों के बीच तार झूल रहे थे। तभी चंबलपुर की ओर से आया एक डंपर वहां से गुजरा और झूलते तार डंपर में उलझ गए। इस बात से अंजाम डंपर चालक वाहन को लेकर तेजी से आगे बढ़ा और दबाव पड़ने से पोल टूटकर नीचे गिर गया।
जो सीधे पहले टुकटुक और फिर स्कूटी सवार भूपेंद्र पर गिरा। ई-रिक्शा चालक संजय कुमार ने बताया कि जैसे ही बिजली का पोल ई-रिक्शा पर गिरा वहां वह भाग खड़ा हुआ। अच्छी बात ये थे कि घटना के वक्त टुकटुक में कोई सवारी नहीं थी। जिसके हाद हादसे से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इधर, कुछ लोगों ने घायल को संभाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल भूपेंद्र को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि भूपेंद्र के सिर की हड्डी टूट गई है। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षित नहीं है नहर किनारे लगे बिजली के पोल
हल्द्वानी। बुधवार को जो पोल भूपेंद्र पर गिरा, वो नहर किनारे लगा था। स्थानीय लोगों की मानें तो घटना स्थल की सड़क किनारे से नहर गुजरी है और सभी बिजली के पोल नहर किनारे लगे हैं। नहर की वजह से पोल मजबूत नहीं हैं और यही वजह है कि डंपर में तार फंसने के बाद तार नहीं टूटा, बल्कि पूरा का पूरा पोल ही नीचे गिर गया। इस पोल के गिरने से नहर किनारे लगे अन्य पोल भी सड़क की ओर झुक गए हैं, जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
झुके पोल से मोहल्लों में भी सुरक्षित नहीं हैं लोग
हल्द्वानी। सरदार की कोठी पर हुए हादसे से विद्युत विभाग पल्ला झाड़ रहा है, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। घटना स्थल के पास मौजूद पॉल वार्ड नंबर 37 मल्ला चौफुला दमुवाढूंगा वृद्धा आश्रम के आस-पास लगे कई पोल झुके हुए हैं और ये कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। केवल दमुवाढूंगा ही नहीं बल्कि शहर के कई इलाकों में सालों पुराने बिजली को लोहे पोल लगे हुए हैं, जो जर्जर हैं।
देखें वीडियो…
