बरेली: दिनभर धूप ने बढ़ाई उमस, 15-16 को बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार सुबह हवा चली तो कुछ राहत मिली। दोपहर में तेज धूप से फिर उमस बढ़ गई। इससे लोगों को दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 व 16 अगस्त को बारिश के आसार हैं। अधिकतम 37 तो न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर …

बरेली, अमृत विचार। मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार सुबह हवा चली तो कुछ राहत मिली। दोपहर में तेज धूप से फिर उमस बढ़ गई। इससे लोगों को दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 व 16 अगस्त को बारिश के आसार हैं। अधिकतम 37 तो न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि इस बार कमजोर मानसून के चलते उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हो पाई है। जिससे ठंड की दस्तक भी देर से हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाई-बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन 12 को ही है शुभ,11 तारीख केवल भ्रम

संबंधित समाचार