लखनऊ : चार जिलों मे नये बीएसए की हुई तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के चार जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासन ने बदल दिया। इसमें बहाराइच बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहे अजय कुमार को लखनऊ के एससीईआरटी कार्यालय में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं एससीईआरटी में सहायक उप शिक्षा निदेशक रहे …

लखनऊ, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के चार जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासन ने बदल दिया। इसमें बहाराइच बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहे अजय कुमार को लखनऊ के एससीईआरटी कार्यालय में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं एससीईआरटी में सहायक उप शिक्षा निदेशक रहे अव्यक्त राम तिवारी को बहराइच का नया बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही अमेठी के बीएसए अरविंद पाठक को बीएसए वाराणसी बनाया गया है। डायट प्रवक्ता-कानपुर नगर संगीता सिंह को अमेठी का बीएसए बनाया गया है। वहीं प्रवक्ता-कॉलेज ऑफ टीचिंग एजुकेशन कल्पना देवी को बलरामपुर का बीएसए बनाया है।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: 28 साल बाद दुष्कर्म का मुख्य आरोपी ब्लेडी गिरफ्तार, भेजा जल

संबंधित समाचार