कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, जूनियर रेजीडेंट्स, छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर से शुरू हुई और परिसर से होकर मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल तक गई। डॉक्टरों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वतंत्रता, स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में …

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, जूनियर रेजीडेंट्स, छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर से शुरू हुई और परिसर से होकर मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल तक गई। डॉक्टरों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वतंत्रता, स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में बताया।

लोगों को तिरंगा दिया और देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला ने बताया कि मेडिकल कॉलेज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मलिन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के डॉक्टर उनके बीच जाएंगे, उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे।

17 अगस्त तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को पौधरोपण होगा, जबकि सांकृतिक कार्यक्रम और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उप प्राचार्य प्रो.रिचा गिरी, प्रो.आरके मौर्या, प्रो.लुबना खान, प्रो.गणेश शंकर, प्रो.नीना गुप्ता, प्रो. शालिनी मोहन, प्रो.मधु यादव, प्रो.जेएस कुशवाहा, प्रो.जीडी यादव, प्रो.अरुण आर्या, प्रो.एसके गौतम समेत अन्य डॉक्टर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

संबंधित समाचार