रुद्रपुर: यूपी के दबंग ने दी अपहरण की धमकी, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। यूपी के दबंग ने महिला के बेटे के अपहरण की धमकी दी। साथ ही बहू व बेटियों को लेकर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वसुंधरा कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। यूपी के दबंग ने महिला के बेटे के अपहरण की धमकी दी। साथ ही बहू व बेटियों को लेकर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वसुंधरा कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके उम्र 62 वर्ष है और उनके पति हृदय की बीमारी से ग्रस्त है। बताया कि कुछ दिन पूर्व उनका बेटा अनुज कुमार घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान वह अपना फोन घर पर ही भूल गया था। तभी उसके नंबर पर एक कॉल आया।

जिसे उन्होंने उठाया तो कॉलर गोदावरी एस्टेट थाना सुनगढ़ी, पीलीभीत, यूपी निवासी जितेंदर चौधरी ने उनके साथ गाली गलौज की और उनके बेटे के अपहरण की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने उनके बहू व बेटियों को लेकर अभ्रद भाषा का प्रयोग भी किया। जिससे उनका परिवार भय के माहौल में है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार