बरेली: जुआ खिलाती दबंग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी के संजय नगर में एक दबंग महिला का जुआ खिलाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही महिला मोहल्ले में धड़ल्ले से जुआ खिलाती है। दबंग महिला आस-पास के लोगों पर भी रौब दिखाती है। लोगों में महिला को लेकर चर्चा बनी रहती है कि उसकी …

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी के संजय नगर में एक दबंग महिला का जुआ खिलाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही महिला मोहल्ले में धड़ल्ले से जुआ खिलाती है। दबंग महिला आस-पास के लोगों पर भी रौब दिखाती है। लोगों में महिला को लेकर चर्चा बनी रहती है कि उसकी पुलिस से साठ-गांठ रहती है। जिस कारण पुलिस दबिश भी नहीं डालती है।

वहीं इस खेल में माडल टाउन के दो सिपाहियों का नाम भी प्रकाश में आ रहा है। कई बार क्षेत्र के लोग इस मामले को लेकर बारादरी में शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं। लेकिन पुलिस जांच कर भी अंजान बनी हुई है। इस बारे में जब बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक से बात की तो उन्होंने बताया उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। मै जांच कराता हूं। महिला के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बलुपुरा गांव के लोगों ने बिजली घर के मेन गेट पर ठोका ताला

 

संबंधित समाचार