हल्द्वानी: यातायात नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना पड़ा भारी, 59 लोगों का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग व सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर 59 लोगों के चालान काटे हैं। साथ ही संयोजन शुल्क भी वसूल किया है। एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर चलाये गये अभियान के दौरान करीब 27 वाहन चालकों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग व सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर 59 लोगों के चालान काटे हैं। साथ ही संयोजन शुल्क भी वसूल किया है। एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर चलाये गये अभियान के दौरान करीब 27 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इनमें 24 नकद चालान काटकर 14 हजार संयोजन शुल्क वसूला गया। जबकि तीन कोर्ट चालान किये गये।

वहीं पुलिस अधिनियम के तहत 25 चालान काटकर 6250 रुपये संयोजक वसूला गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर छह दुकानदारों का 100-100 रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर एक व्यक्ति का 200 रुपये का चालान काटा गया। अभियान में उपनिरीक्षक फिरोज आलम, मनोज कुमार, त्रिभुवन जोशी, महेंद्र राज सिंह, लता खत्री आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार