काशीपुर: मदिरा के शौकीनों ने सरकार को किया मालामाल
काशीपुर, अमृत विचार। शराब पीने वाले उत्तराखंड सरकार को मालामाल कर रहे हैं। अकेले राज्य कर विभाग ने ही व्यापार कर/वैट के रूप में शराब खरीदने वालों से 22 वर्षों में 2297.63 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला है। इसमें 2001-02 की तुलना में 18 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। कोविड वर्ष 2020-21 में भी …
काशीपुर, अमृत विचार। शराब पीने वाले उत्तराखंड सरकार को मालामाल कर रहे हैं। अकेले राज्य कर विभाग ने ही व्यापार कर/वैट के रूप में शराब खरीदने वालों से 22 वर्षों में 2297.63 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला है। इसमें 2001-02 की तुलना में 18 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। कोविड वर्ष 2020-21 में भी शराब पर टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी हुई। इस वर्ष पिछले वर्ष 2019-20 में वसूले गये 219.5 करोड़ से बढ़कर 247.6 करोड़ टैक्स वसूली की गयी।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में शराब पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर (संख्या अनुभाग) दीपक बृजवाल द्वारा उपलब्ध कराये गये राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध करायी है।
नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार शराब पर वित्तीय वर्ष 2001-02 में राज्य कर विभाग ने 15.9 करोड़ रुपये टैक्स वसूला जो 2021-22 में 18.34 गुना बढ़कर 307.49 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मई तक केवल दो माह में ही 2001-02 के पूरे वर्ष की तुलना में चौगुने से अधिक 69.26 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया है।
वर्ष 2001-02 में केवल 15.9 करोड़,
2002-03 में 18.01करोड़,
2003-04 में 21.08 करोड़,
2004-05 में 21.57 करोड़,
2005-06 में 28.49 करोड़,
2006-07 में दोगुना होकर 31.79 करोड़ रुपये टैक्स वसूल किया गया था।
वर्ष 2007-08 में 37.62 करोड़,
2008-09 में 50.58 करोड़,
2009-10 में 56.82 करोड़,
2010-11 में 83.98 करोड़,
2011-12 में 5.79 गुना होकर 92.12 करोड़ टैक्स वसूला गया है।
वर्ष 2012-13 में 108.09 करोड़,
2013-14 में कुछ कम होकर 89.77 करोड़,
2014-15 में दोबारा बढ़कर 100.55 करोड़,
2015-16 में 2001-02 की तुलना में 9.13 गुना होकर 145.17 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया।
वर्ष 2016-17 में 146.76 करोड़,
2017-18 में 185.72 करोड़,
2018-19 में 219.76 करोड़,
2019-20 में थोड़ी कमी होकर 219.5 करोड़ तथा 2020-21 में कोविड महामारी वर्ष में भी 247.6 करोड़ तथा 2021-22 में 2001-02 की तुलना में 19.34 गुना होकर 307.49 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया।
वर्ष 2022-23 में केवल 2 माह, अप्रैल व मई में 2001-02 की तुलना में 4.36 गुना 69.26 करोड़ रुपये टैक्स शराब की बिक्री से राज्य कर विभाग द्वारा वसूला गया है।
