रुद्रपुर: कार से बाइक टकराने पर बाइक सवारों को पीटा
रुद्रपुर, अमृत विचार। आवास-विकास क्षेत्र में एक बाइक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार युवकों ने बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रीत विहार निवासी बॉबी का कहना …
रुद्रपुर, अमृत विचार। आवास-विकास क्षेत्र में एक बाइक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार युवकों ने बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रीत विहार निवासी बॉबी का कहना है कि गुरुवार रात वह अपने दोस्त राजू के साथ बाइक पर सवार होकर जगतपुरा क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर जा रहा था। आवास-विकास स्थित जीवनदीप अस्पताल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। जिस पर कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह मौके से बचकर भागे तो कार सवार युवकों ने उनका पीछा कर फिर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में बॉबी को अधिक चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
