अमरोहा : आर्य समाज के प्रखर स्तंभ हरिश्चन्द्र आर्य को दी श्रद्धाजंलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। आर्य समाज के प्रखर स्तंभ स्व. हरिश्चन्द्र आर्य की श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि समेत समाजसेवी और आर्य समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पण किए। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने चित्र पर पुष्पाजंलि कर नमन किया। …

अमरोहा,अमृत विचार। आर्य समाज के प्रखर स्तंभ स्व. हरिश्चन्द्र आर्य की श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि समेत समाजसेवी और आर्य समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पण किए। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने चित्र पर पुष्पाजंलि कर नमन किया।

बुधवार को प्रातः 3 बजे हरिश्ंचद्र आर्य ने अंतिम श्वांस ली थी। उन्होंने जीवन पर्यंत आर्य समाज, वैदिक संस्कृति एवं धर्म के प्रचार प्रसार के लिए काम किया। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। शुक्रवार को मधुरम बैक्विंट हाल में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इससे पहले हवन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए परिजनों ने यज्ञ में आहूति दी। इसके बाद दोपहर को श्रद्धाजंलि सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय हरिशंचद्र आर्य ने जीवन में बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा की और आर्य समाज को आगे बढ़ाने का काम किया।

तमाम संगठनों ने अपनी शोक संवेदनाएं भेजीं। इस मौके पर रामपुर लोकसभा से सांसद घनश्याम लोदी, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ. हरी सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, विधायक समरपाल सिंह, कपिल आर्य, प्रवीण आर्य, शूरवीर सिंह, अखिल जैन, पवनीत दिवाकर, महावीर सिंह, विनयप्रकाश आर्य, डॉ. अशोक रुस्तगी, शैलेंद्र विद्यार्थी, गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, चेतन गुप्ता, अर्चना आर्य, विभु आर्य, प्रणीत आर्य, प्रेम मंजरी, हेतराम सागर, राजीव आर्य, नत्थू आर्य, नन्हे आर्य आदि मौजूद रहे। श्रद्धाजंलि सभा के बाद शांतिपाठ हुआ।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा: आम के बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव,क्षेत्र में सनसनी

 

संबंधित समाचार