बहराइच: पुलिस ने तिरंगा मार्च निकाल लोगों को किया जागरूक
जरवलरोड/बहराइच। थाने और चौकी की पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकाला। पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को यात्रा के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को तिरंगा फहराने की बात कही। जरवल रोड थाने की पुलिस ने अमृत महोत्सव के अवसर पर देर शाम तिरंगा यात्रा जरवल रोड थाना परिसर …
जरवलरोड/बहराइच। थाने और चौकी की पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकाला। पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को यात्रा के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को तिरंगा फहराने की बात कही। जरवल रोड थाने की पुलिस ने अमृत महोत्सव के अवसर पर देर शाम तिरंगा यात्रा जरवल रोड थाना परिसर से शुरू किया। थाने से बस स्टॉप चौराहा, स्टेशन रोड, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, तूफानी चौराहा, चीनी मिल चौराहा होते हुए पुनः थाना परिसर में जाकर समाप्त हुआ।

भारत माता की जय कारा लगाते हुए पुलिस कर्मी चल रहे थे। पुलिस की तिरंगा यात्रा में आम लोगों ने भी सहयोग किया। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सभी लोग शहीदों को याद करें। साथ ही अपने परिवार और गांव के लोगों को देश की आजादी के बारे में जागरूक करने। उधर बाजार निवासी भारत माता के नाम से चर्चित माधुरी सिंह ने दुकान दुकान जाकर लोगों से तिरंगा झंडा फहराने के अपील की।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह चौकी प्रभारी घाघरा घाट त्रिलोकीनाथ मौर्य निरीक्षक उप निरीक्षक विनय मिश्रा चौकी प्रभारी जरवल कस्बा आर यस यादव उपनिरीक्षक रामदेव महिला कांस्टेबल शिवानी त्रिपाठी सीमा पांडे सीमा दीक्षित विजय कुमार हेड मुहर्रिर रामाशंकर यादव उत्तम शर्मा विनोद कुमार शकील अहमद अताउल्लाह खान रामनिवास प्रजापति संजीत यादवअजीमुद्दीन उमाशंकर शिवम मिश्रा सिकंदर राज सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: तिरंगे के संग भ्रमण पर निकले पुलिस कमिश्नर, कराया भयमुक्त माहौल का अहसास
