संतकबीरनगर: राखी बंधवा कर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मीरगंज के अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर गिरे दंपती की शुक्रवार को मौत हो गई। सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने यहां बताया कि थाना खलीलाबाद के गिरधरपुर टोला बनपुरवा निवासी 42 वर्षीय सुदामा चौहान पुत्र …

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मीरगंज के अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर गिरे दंपती की शुक्रवार को मौत हो गई। सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने यहां बताया कि थाना खलीलाबाद के गिरधरपुर टोला बनपुरवा निवासी 42 वर्षीय सुदामा चौहान पुत्र जवाहर पत्नी असरफा देवी के साथ बाइक से ससुराल गया था।

असरफा देवी अपने भाइयों को राखी बांधने के बाद आज दोपहर पति के साथ वापस लौट रही थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरगंज के निकट पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे थे, तभी मौके पर ही असरफा देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल सुदामा को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुदामा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान के अलवर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार