लखनऊ: महिला वन क्षेत्रीय अधिकारी की गला रेत कर हत्या, पति गिरफ्तार
लखनऊ । राजधानी के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब परिवारिक विवाद के कारण पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। बता दें कि मृतका राजधानी में वन क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। महिला अधिकारी की मौत के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच …
लखनऊ । राजधानी के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब परिवारिक विवाद के कारण पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। बता दें कि मृतका राजधानी में वन क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। महिला अधिकारी की मौत के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हत्यारोपी घटनास्थल से भाग पाता तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। मृतका की बेटी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि हसनगंज थानाक्षेत्र के बाबूगंज में शीला गुप्ता (45) किराए के मकान में रहती थी। वह पिछले 12 साल से पति बसंत कुमार से अलग रह रही थीं। बसंत अयोध्या जनपद में ठेला लगाता है। शुक्रवार को बसंत पत्नी से मिलने उसके घर पर पहुंचा। उस वक्त महिला अधिकारी के घर पर बेटी वैष्णवी और उनका दामाद मौजूद था। कुछ महीने पहले ही महिला अधिकारी ने बेटी के हाथ पीले किए थे। वैष्णवी उनकी इकलौती बेटी है।
मृतका कि बेटी ने बताया कि जब उसके पिता घर पहुंचे और मां से रुपये मांगने लगे। इसके साथ ही वह मां के संग रहने की जिद करने लगे। जिस पर उसकी मां ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और घर से चले जाने के लिए कहा दिया। इसके बावूजद उनके पिता वहां से नहीं हटे। तभी उनकी मां बाथरूम की तरफ जाने लगी इसी बीच उनके पिता ने चाकू निकला और मां की गर्दन पर रखा दिया। महिला अधिकारी की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बेटी ने बताया कि उसकी मां लहूलुहान हालत में फर्श में पड़ी थी। गर्दन से काफी खून निकल रहा था। आनन-फानन परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घटनास्थल से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना देते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस सम्बन्ध में हसनगंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते ने पति ने पत्नी की हत्या की है। बेटी की ओर से तहरीर मिली है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : नहर में उतराता मिला युवक का शव, हत्या समेत कई बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी
