किच्छा: महिला से दुराचार कर जेवर हड़पे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। आरोपी द्वारा पीड़िता महिला के साथ दुराचार करने और जेवर तथा नगदी हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने के बाद पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू …

किच्छा, अमृत विचार। आरोपी द्वारा पीड़िता महिला के साथ दुराचार करने और जेवर तथा नगदी हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने के बाद पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पति ने ग्राम बडोरी, पोस्ट सियाठेरी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली निवासी सुनील रस्तोगी पुत्र राधेश्याम रस्तोगी, ट्विंकल रस्तोगी पुत्री राजेश रस्तोगी एवं उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि वह किच्छा में परिवार के साथ ई रिक्शा चलाकर अपना भरण-पोषण करता है।

पीड़ित के अनुसार 11 मार्च को वह ई-रिक्शा लेकर बहेड़ी गया था तथा करीब दोपहर 3 बजे घर वापस लौटा तो घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पत्नी का फोन मिलाने पर उसका फोन बंद मिला तथा आस-पड़ोस से जानकारी लेने पर पता चला कि उसकी पत्नी बैग लेकर सुबह घर से चली गई थी।

आरोप लगाया कि सोनू रस्तोगी ने उसकी पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। रिपोर्ट में पीड़ित ने कहा कि 11 मार्च को सोनू रस्तोगी ने उसकी पत्नी को जेवर तथा नकदी लेकर आने को कहा। कहा कि बस स्टेशन पर उसकी पत्नी ने रुपए तथा जेवर आरोपी को दे दिए। आरोपी बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने कोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार