वाराणसी: सड़क हादसे में मारे गए दंपती का 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सड़क हादसे में मृत दम्पति के शवों को 24 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम न कराने पर गुस्सायें परिजनों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। अर्दली बाजार महावीर मंदिर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर परिजन चौबेपुर पुलिस के कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने …

वाराणसी। सड़क हादसे में मृत दम्पति के शवों को 24 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम न कराने पर गुस्सायें परिजनों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। अर्दली बाजार महावीर मंदिर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर परिजन चौबेपुर पुलिस के कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने के बाद चैन की सांस ली।

आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया निवासी पारस राम (55) और पत्नी भोली देवी (51) आठ साल के पोते कार्तिक को लेकर शुक्रवार को मोपेड से चौबेपुर खरगूपुर ससुराल गये थे। भाई को राखी बांधने के बाद भोली देवी पति पारस राम और पोते के साथ देर शाम घर लौट रही थी जैसे ही तीनों कटहलगंज स्थित डगरूपुर गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में पारस राम और पत्नी भोली की मौके पर ही मौत हो गई और पोता कार्तिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल भिजवाने के बाद शवों को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।

शनिवार को शवों को देर तक पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा तो पोस्टमार्टम हाउस शिवपुर पर इंतजार कर रहे रिश्तेदारों और परिजनों का सब्र जवाब दे गया। परिजन महाबीर मंदिर मार्ग पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। मृत दंपति की बेटी रीता ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में आरोप लगाया कि माता-पिता की दुर्घटना में मौत हो गई। कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। हादसे के 24 घंटे बाद भी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। हम लोग पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनीं रहस्य, क्लर्क का बिसरा प्रिजर्व..जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात