बिजनौर: युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो की वायरल, मुकदमा दर्ज
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। युवक ने खेत से चारा लेने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। कुछ दिन तक ब्लैकमेल करने के बाद वीडियो वायरल कर दी। घटना का पता लगने पर किशोरी का भाई किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। घटना ढाई …
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। युवक ने खेत से चारा लेने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। कुछ दिन तक ब्लैकमेल करने के बाद वीडियो वायरल कर दी। घटना का पता लगने पर किशोरी का भाई किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। घटना ढाई माह पूर्व की है।
थाना क्षेत्र के गांव मच्छमार निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बहन 27 मई 22 की दोपहर पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थी कि पास में ही स्थित गन्ने के खेत में पहले से ही बैठे गांव निवासी युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ा और गन्ने के खेत में ले जाकर बलात्कार किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बनाई और फिर किशोरी को वीडियो का भय दिखाकर डराता-धमकाता रहा है कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर तेरे भाई को जान से मार दूंगा।
पीड़िता के भाई का आरोप है कि युवक ने अब वीडियो वायरल कर दी। जिसका पता उसे शुक्रवार को लगा। इस संबंध मे उसने पीड़ित किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। उधर थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू पुत्र ओमी निवासी गांव फजलपुर मच्छमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- नानकमत्ता: पहले दोस्ती फिर बंधक बनाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़
