अब इस बैंक में घर बैठे खोल सकते हैं अकाउंट, जानें पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली। आज के दौर में बैंकों में अकाउंट खुलवाना आसान हो गया है। क्योंकि अधिकतर सेवाएं डिजिटल हो गई हैं। अब ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन की सुविधा हो गई है। जिसके माध्यम से आप घर बैठे खाता खोल सकते हैं। अब स्टेट बैंक जैसे सभी सरकारी बैंक भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। …
नई दिल्ली। आज के दौर में बैंकों में अकाउंट खुलवाना आसान हो गया है। क्योंकि अधिकतर सेवाएं डिजिटल हो गई हैं। अब ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन की सुविधा हो गई है। जिसके माध्यम से आप घर बैठे खाता खोल सकते हैं। अब स्टेट बैंक जैसे सभी सरकारी बैंक भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) तेजी से अपनी सभी सेवाएं डिजिटल बना रहा है।
इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट
SBI में खाता खोलना बेहद आसान हो गया है। खास बात है कि इंस्टा अकाउंट खोलने के लिए न किसी कागजी कार्यवाही की जरूरत है और न ही बैंक की ब्रांच जाने की। आप घर बैठे ही SBI में इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट खोल सकते हैं।
इस अकाउंट के बारे में जानकारी देते हुए एसबीआई ने बताया कि इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट आधार बेस्ड इंस्टैंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट है। इसकी मदद से ग्राहक बैंक के इंटिग्रेटेड बैंकिंग और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म YONO के जरिए अकाउंट खोल सकता है। इस खाते के साथ ग्राहकों को सभी प्रकार की सामान्य बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं। ग्राहक अपनी पूरी केवाइसी को पूरा करने के लिए एक साल के समय के भीतर करीबी बैंक शाखा में जा सकते हैं।
इंस्टा सेविंग्स बैंक की खासियतें
इंस्टा सेविंग अकाउंट की मदद से खाता धारकों को 24×7 बैंकिंग की सुविधा मिलती है। SBI इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट के सभी नए खाताधारकों को बुनियादी व्यक्तिगत रुपे एटीएम कम डेबिट कार्ड मिलेगा।
मिनिमम बैंलेंस का झंझट नहीं
इस अकाउंट में यदि आप मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें मिनिमम बैंलेंस नहीं होने पर बैंक कोई चार्ज नहीं वसूलेगा। इसके अलावा योना एप की मदद से अमेजन जैसी ईकॉमर्स साइट पर डिस्काउंट के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं।
इस प्रोसेस से खोलें अकाउंट
SBI इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट खोलने के लिए ग्राहकों को YONO ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने पैन और आधार की डिटेल्स डालकर ओटीपी सब्मिट करना है और दूसरी डिटेल्स को भरना होगा। एसबीआई इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट धारक नोमिनेशन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। नोमिनेशन एसएमएस अलर्ट और SBI क्विक मिस्ड कॉल सर्विस के साथ किया जा सकता है।
प्रक्रिया के एक बार पूरे होने पर अकाउंट धारक का खाता तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा और वह ट्रांजैक्शन शुरू कर सकता है। ग्राहक अपनी पूरी केवाइसी को पूरा करने के लिए एक साल के समय के भीतर करीबी बैंक शाखा में जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- महंगाई से मिली राहत, खुदरा महंगाई दर सात फीसदी से घटकर 6.71% पर आया
