SGPGI के डॉ.राजेश हर्षवर्धन चन्द्रगुप्त पुरस्कार से सम्मानित, उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
लखनऊ। राजधानी स्थित एसजीपीजीआई के अस्पताल प्रशासन के प्रमुख डॉ.राजेश हर्षवधर्न को चन्द्रगुप्त एक युवा प्रशासक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अस्पताल प्रशासन के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है। दरअसल, नई दिल्ली स्थित अस्पताल प्रशासन अकादमी ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया था। जिसमें अस्पताल प्रशासन …
लखनऊ। राजधानी स्थित एसजीपीजीआई के अस्पताल प्रशासन के प्रमुख डॉ.राजेश हर्षवधर्न को चन्द्रगुप्त एक युवा प्रशासक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अस्पताल प्रशासन के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है।
दरअसल, नई दिल्ली स्थित अस्पताल प्रशासन अकादमी ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया था। जिसमें अस्पताल प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान कर रहे कुछ चुनिंदा अस्पताल प्रशासकों को सम्मानित किया गया। जिसमें एसजीपीजीआई अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रमुख डॉ.राजेश हर्षवर्धन को अद्वितीय योगदान के लिए युवा अस्पताल प्रशासकों कि श्रेणी में चन्द्रगुप्त एक युवा प्रशासक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के एनआईटीआई आयोग के सदस्य प्रो. डॉ. विनोद पौल ने डॉ. राजेश हर्षवर्धन को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मौजूदा समय में किसी भी देश की स्वास्थ्य व्यवस्था उस देश की उन्नति एवं प्रगति को दर्शाती है। देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने में खर्च किया जाता है। ऐसे में सीमित संसाधनों के बावजूद उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं किफायती दरों पर आम जन मानस तक पहुंचाने में एक अस्पताल प्रशासक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, जो कि अस्पताल में मौजूद सभी चिकित्सकीय सहायक एवं आनुषंगिक सेवाओं में उचित समन्वय बनाते हुए उच्च कोटि व गुणवत्तापूर्ण मरीज से संबंधित चिकित्सा सेवा आम जन मानस को उपलब्ध करता है।
कोरोना काल में निभाई अहम भूमिका
कोविड महामारी के दौर में रातों रात बड़ी बड़ी इमारतों को बहु- शैय्या अस्पताल में परिवर्तित किया गया , उस कार्य में चिकित्सकों के साथ साथ अस्पताल प्रशासकों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई । जिसमें डॉ.राजेश हर्षवर्धन की विशेष भूमिका बतायी जा रही है।
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से अस्पातल प्रशासन में स्नातकोत्तर की उपाधि लेने वाले डा राजेश हर्षवर्धन अपने विद्यार्थी जीवन काल से ही बहुमूल्य प्रतिभा के धनी और मेधावी छात्र रहें हैं, उन्होंने देश के विभिन्न संस्थानों जैसे आर्मी मेडिकल कोर, रक्षा मंत्रालय, पीजीआई चंडीगढ़, पीजीआई रोहतक, आईजीआईएमएस पटना, जेएनयू में भी उनका चयन हुआ।
मौजूद समय में डॉ. हर्षवर्धन के द्वारा ना केवल संजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान बल्कि अपैक्स ट्रामा सेंटर, कल्याण सिंह सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टिट्यूट, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा, सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा जैसे संस्थान के लिए कई तरह के कार्य करने के साथ ही सलाह भी प्रदान कर रहे हैं।
डॉ.राजेश हर्षवर्धन अपने कार्यों के लिए
दिल्ली सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित हो चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए दो बार पुरस्कृत होने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में तीन बार सर्वोत्तम पेपर पुरस्कार से सम्मानित होने के साथ ही डॉ.हर्षवर्धन कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा 75 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशन डॉ. हर्षवर्धन की गरिमा को अलंकृत करते हैं।
पढ़ें-लखनऊ: SGPGI में मांगों को लेकर नर्सें निकालेंगी कलश यात्रा
