बरेली: देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर महिला को घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फौजी पति की गैर मौजूदगी में ससुरालवाले महिला से दहेज में 500 गज के प्लॉट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है उसके देवर ने अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित ने जब ससुरालियों …

बरेली, अमृत विचार। फौजी पति की गैर मौजूदगी में ससुरालवाले महिला से दहेज में 500 गज के प्लॉट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है उसके देवर ने अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित ने जब ससुरालियों से शिकायत की तो उसे घर से निकाल दिया गया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि 15 नवंबर 2021 को उसकी शादी एक फौजी के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालवाले दहेज में 500 गज के प्लाट की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: फतेहगंज पूर्वी में झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

संबंधित समाचार