धन्नीपुर मस्जिद निर्माण स्थल पर हुआ झंडारोहण, ट्रस्ट के सदस्य बोले- तीन माह बाद यहां भी शुरू होगा काम
अयोध्या। अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण स्थल पर अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहे। इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य अरशद अफजल ने बताया कि आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर झंडारोहण किया गया। अब इस …
अयोध्या। अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण स्थल पर अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहे। इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य अरशद अफजल ने बताया कि आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर झंडारोहण किया गया। अब इस तरह से ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर 26 जनवरी और 15 अगस्त को होगा। इस जगह पर मस्जिद या जो भी कांप्लेक्स बनेगा वह हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक होगा।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि इस स्थान पर मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया में नक्शे के मामले में कोई भी देर नहीं है। संवैधानिक प्रक्रिया जारी है। ट्रस्ट के सदस्य अरशद अफजाल ने कहा कि यहां मस्जिद बनने के बाद 2 हजार लोग एक साथ नमाज कर सकेंगे। इसके साथ ही एक इंटरनेशनल लेवल का हॉस्पिटल 300 बेड का होगा। जो चैरिटेबल होगा।
इसमे कोई पैसा नहीं लगेगा और एक कम्युनिटी किचन बनेगा, जिसमें 1000 लोग रोज भोजन कर सकें। इसके अलावा मौलवी अब्दुल्लाह शाह के नाम से एक रिसर्च सेंटर बनेगा। इस तरह से यह जो प्रक्रिया है जल्दी शुरू हो जाएगी। एनओसी के लिए विकास प्राधिकरण ने सभी डिपार्टमेंट में चिट्ठी भेजी है। आने वाले दो-तीन महीने के अंदर इस स्थान पर काम होता दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मन्दिर जितनी महत्वपूर्ण है मस्जिद की परियोजना, जल्द शुरू होगा काम
