हल्द्वानी: कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने बकायदा इसको लेकर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इनमें से कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने बकायदा इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
साथ ही यह भी संभावना जताई है कि नदियों, नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी, नालों के पास नहीं जाएं और साथ ही खेतों में जलभराव से बचने के लिए निकासी का उचित प्रबंध करें।
