अयोध्या: समारोह के समापन पर किया गया विशेष डाक टिकट का अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नारायण दास खत्री के जन्म शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का समापन हो गया। समारोह के अंतिम दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि लखनऊ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजन रॉय ने किया। इस दौरान विशेष डाक टिकट का अनावरण किया गया। उनकी पत्नी व अन्य …

अयोध्या। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नारायण दास खत्री के जन्म शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का समापन हो गया। समारोह के अंतिम दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि लखनऊ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजन रॉय ने किया। इस दौरान विशेष डाक टिकट का अनावरण किया गया। उनकी पत्नी व अन्य विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल कुमार सेठ, सांसद लल्लू सिंह व बार एसोसिएएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम अध्ययन केंद्र का अवलोकन किया गया। उनके स्वागत में यश विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन नमिता मेहरोत्रा ने किया। सभी अतिथियों को तुलसी के पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। राजन रॉय ने विभिन्न कार्यक्रमों में ट्रस्ट की सहयोगी संस्थाओं रोटरी क्लब-फै़जाबाद व इनरव्हील क्लब-फै़जाबाद को विशेष सहयोग का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

एसएसवी इण्टर कॉलेज के छात्रों द्वारा वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति की गयी व नारायण दास खत्री जी से जुड़ी स्मृतियों का एक स्लाइड शो प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में ट्रस्ट के सचिव डॉ. निर्मल खत्री द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: कांग्रेस की आजादी गौरव पदयात्रा का समापन आज, कई नेता होंगे शामिल

संबंधित समाचार