बाराबंकी: धन उगाही करने के आरोपी सीएचसी अधीक्षक गिरफ्तार, होगी विभागीय कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। पटल परिवर्तन के दौरान घूस मांगने के आरोप में जिले सीएचसी त्रिवेदीगंज पर तैनात रहे अधीक्षक डॉ महमूद खान को थाना लोनी कटरा पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। 3 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सीएचसी त्रिवेदीगंज में तैनात एएनएम पूनम से उनके ट्रांसफर को रोकने …

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। पटल परिवर्तन के दौरान घूस मांगने के आरोप में जिले सीएचसी त्रिवेदीगंज पर तैनात रहे अधीक्षक डॉ महमूद खान को थाना लोनी कटरा पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। 3 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सीएचसी त्रिवेदीगंज में तैनात एएनएम पूनम से उनके ट्रांसफर को रोकने के नाम पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूद खान ने 30 हजार रुपए की मांग की थी। जिस खबर को अमृत विचार ने अपने 4 जुलाई के अंक में प्रमुखता से छापी थी।

जिसके बाद एक्शन में आए जिला अधिकारी ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर घंटों हुए पटल परिवर्तन की जांच की थी। इसी दिन एएनम उनकी शिकायत पर थाना लोनी कटरा में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही थाना लोनी कटरा पुलिस आरोपी चिकित्सक के तलाश में थी। जिसे पुलिस ने सोमवार की शाम अलादादपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम जी वर्मा ने बताया कि एएनएम से मिली शिकायत के बाद पूर्व सीएचसी अधीक्षक डॉ महमूद खान को मैंने अपने कार्यालय से संबद्ध किया था। जिसकी गिरफ्तारी थाना लोनी कटरा पुलिस ने की है। अब इन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार