रुद्रपुर: दलित समाज ने निकाला कैंडिल मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। राजस्थान के जालोट स्थित एक विद्यालय के दलित छात्र की अध्यापक द्वारा हत्या किए जाने के मामले में दलित समाज भड़क गया। उन्होंने कैंडिल मार्च निकालकर दिवंगत छात्र की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं आरोपी अध्यापक को फांसी दिए जाने की मांग की। इसके अलावा बहुजन छात्र संघ ने कलक्ट्रेट …

रुद्रपुर, अमृत विचार। राजस्थान के जालोट स्थित एक विद्यालय के दलित छात्र की अध्यापक द्वारा हत्या किए जाने के मामले में दलित समाज भड़क गया। उन्होंने कैंडिल मार्च निकालकर दिवंगत छात्र की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं आरोपी अध्यापक को फांसी दिए जाने की मांग की। इसके अलावा बहुजन छात्र संघ ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने आगाह किया कि यदि शासन-प्रशासन ने कठोर कार्रवाई नहीं की,तो दलित समाज देश व्यापी आंदोलन करेगा।

सोमवार की शाम को पूर्व सभासद रामबाबू सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि नगर निगम गेट के सामने इकट्ठा हुए और कैंडिल मार्च निकालकर राजस्थान के जालोट स्थित एक विद्यालय के दिवंगत दलित छात्र की आत्मिक शांति की प्रार्थना की। इसके अलावा बहुजन छात्र संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सहित छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि राजस्थान के जालोट गांव सुराणा स्थित एक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ने वाले दलित छात्र द्वारा स्वर्ण जाति के अध्यापक के मटके से पानी पी लिया था। जिसके बाद आरोपी अध्यापक द्वारा मासूम छात्र को बेरहमी से पीटा गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

उनका कहना था कि लोकतांत्रिक देश में आज भी छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों की मानसिकता वाले लोग मौजूद हैं, जिसने एक मासूम की हत्या कर मानवता को शर्मसार किया है। जिसे दलित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि उक्त अध्यापक को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की।

आगाह किया कि यदि जल्द ही मासूम छात्र को इंसाफ नहीं मिला तो समाज संगठित होकर देश व्यापी आंदोलन करेगा। इस मौके पर गोवर्धन गौतम, हरीश मौर्य, भूपेंद्र सैनी,काली चरण, पार्षद बबलू सागर,पार्षद रामकिशन कोली,नगर निगम यूनियन के अध्यक्ष मुकेश राजौरियां,पार्षद रंजीत सागर, भूपेंद्र सिंह सैनी,निशांत कुमार, सुभाष वर्मा, शुभम कुमार, प्रदीप मौर्य, डॉ सचिन कुमार, कमल राम, सुभाष मौर्य, सुनील कुमार, महेश पाल सिंह, हरीश कुमार मौर्य, सुधीर कुमार,रवि कुमार, नेत्रपाल सिंह,बिट्टू बाल्मीकि, राहुल कुमार वाल्मीकि, विवेक कुमार, सोनू सागर, विजय सागर, राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार