बिहार से रिश्तेदारी में रुद्रपुर आई युवती जेवरात लेकर हुई फरार
रुद्रपुर, अमृत विचार। बिहार से रिश्तेदारी में रुद्रपुर आई एक युवती लापता हो गई। युवती के परिजनों ने क्षेत्र की ही एक युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में शहर निवासी व्यक्ति का कहना है कि …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बिहार से रिश्तेदारी में रुद्रपुर आई एक युवती लापता हो गई। युवती के परिजनों ने क्षेत्र की ही एक युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में शहर निवासी व्यक्ति का कहना है कि एक माह पूर्व बिहार निवासी उसकी भतीजी उसके घर में रहने आई थी। 13 अगस्त को भतीजी अचानक लापता हो गई। आरोप है कि खेड़ा का रहने वाला युवक उसकी भतीजी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। भतीजी अपने साथ घर में रखा तीन तोला सोना और 42 हजार रुपये भी ले गई है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर युवती व युवक की तलाश शुरू कर दी है।
