रुद्रपुर: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शक्तिफार्म में एक अधेड़ करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म निवासी 56 वर्षीय गोपाल हलदार सोमवार …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शक्तिफार्म में एक अधेड़ करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म निवासी 56 वर्षीय गोपाल हलदार सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे गीले कपड़े तार पर डाल रहा था। इसी बीच उसे करंट लगा और वह झुलस गया। जिसे देख परिजन पहले नजदीक अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां पर डाक्टरों ने कही अन्य जगह पर ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार