रुद्रपुर: शोरूम मालिक के रिश्तेदार पर मारपीट का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। चोरी का माल खरीदने के शक में एक प्रतिष्ठित शोरूम मालिक के रिश्तेदार द्वारा एक मोबाइल शॉप के स्वामी के साथ अभद्रता व मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस तक भी पहुंची है। लेकिन किसी की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं सौपी गई है। जानकारी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। चोरी का माल खरीदने के शक में एक प्रतिष्ठित शोरूम मालिक के रिश्तेदार द्वारा एक मोबाइल शॉप के स्वामी के साथ अभद्रता व मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस तक भी पहुंची है। लेकिन किसी की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं सौपी गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के एक बड़े प्रतिष्ठित शोरूम मालिक के चाचा पर एक मोबाइल शॉप स्वामी ने गुंडागर्दी करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। मोबाइल शॉप स्वामी के अनुसार उन्होंने शोरूम के एक कर्मी को उधार में महंगे मोबाइल दिये थे। जिसके रुपये उसने बाद में देने का कहा था। लेकिन वह रुपये देने के नाम पर टालमटोल करने लगा।
बार -बार कहने के बाद उसने अपने शोरूम के एलईडी टीवी बिल के साथ उसको दिये और कहा कि यह उसके इनसेंटिव के है और कहा कि इसे रख लो। अभी पैसो की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिस पर मोबाइल शॉप स्वामी ने एलईडी रख लिये। उधर शोरूम में एलईडी की संख्या कम होने पर जांच की गई तो स्टाफ द्वारा एलईडी मोबाइल शॉप स्वामी को बिना पैसे दिये जाने की जानकारी मिली।
जिस पर शोरूम मालिक के चाचा मोबाइल शॉप स्वामी के पास स्टॉफ कर्मियों को लेकर पहुंच गये और एलईडी को लेकर उनकी शॉप स्वामी से तीखी बहस हो गई। मोबाइल शॉप स्वामी का कहना है कि उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की। उधर मामले में कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शोरूम के स्टाफ का मोबाइल शॉप स्वामी से कुछ लेनदेन था।
जिस पर स्टाफ ने बिल के साथ मोबाइल शॉप स्वामी को एलईडी दी थी। जिसके बाद शोरूम मालिक के चाचा व मोबाइल शॉप स्वामी का एलईडी को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
