रायबरेली: क्षयरोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बुधवार को उत्तर प्रदेश क्षयरोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के जनपद पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया है। उनके हाल ही में इस पद पर मनोनयन हुआ है। कार्यक्रम में प्रदेशअध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र भी शुभकामना देने पहुंचे थे। शहर के मां मनसा देवी के मंदिर में मंडल अध्यक्ष व …

रायबरेली। बुधवार को उत्तर प्रदेश क्षयरोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के जनपद पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया है। उनके हाल ही में इस पद पर मनोनयन हुआ है।

कार्यक्रम में प्रदेशअध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र भी शुभकामना देने पहुंचे थे। शहर के मां मनसा देवी के मंदिर में मंडल अध्यक्ष व साथ में प्रदेश अध्यक्ष ने देवी दर्शन किया। उसके बाद कर्मचारियों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का फूल माला से अभिनंदन किया गया।इस मौके पर टीबीएचबी संघ के प्रभारी विक्रांत गुप्ता शुभकामना देते हुए कहा कि प्रदेश में नवगठित पदाधिकारियों की मजबूत टीम से सगठन को ताकत मिलेगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ सिंह ,वाराणसी संरक्षक सुशील सिंह, मुरादाबाद संघ राज्य कार्यकारिणी सदस्य जय किशन, गोरखपुर संयुक्त मंत्री सद्दाम हुसैन, प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा , संरक्षक अभय मित्रा भी मौजूद थे। इसी क्रम में राजीव सिंह ,कमला कांत तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष त्रिपाठी ,कोषाध्यक्ष मैसूर आलम, अवधेश चतुर्वेदी, अनिल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव आदि लोगों ने पदाधिकारियों की माला पहनाकर स्वागत किया है।

पढ़ें-अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिये चार कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार