बागेश्वर: पिंडारी ग्लेशियर पर बनी कार्ययोजना की रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। पिंडारी ग्लेशियर को सरकार ने ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया है, जिसकी बुधवार को आयोजित बैठक में रणनीति बनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि पिंडारी रूट की मरम्मत लोक निर्माण विभाग प्रारंभ करेगा। इसके लिए 27 लाख रुपये जिला योजना से जारी किए गए …

बागेश्वर, अमृत विचार। पिंडारी ग्लेशियर को सरकार ने ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया है, जिसकी बुधवार को आयोजित बैठक में रणनीति बनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि पिंडारी रूट की मरम्मत लोक निर्माण विभाग प्रारंभ करेगा। इसके लिए 27 लाख रुपये जिला योजना से जारी किए गए हैं।

वर्चुअल माध्यम से कार्यकारी अधिकारी साहसिक पर्यटन उत्तराखंड अश्विन पुंडीर ने रूट की जानकारी ली। पिंडारी ट्रैकिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था, एसडीआरएफ और स्वास्थ सुविधाएं बेहतर करने का अनुरोध किया। डीएम ने कहा कि साहसिक यात्रा की सुरक्षा के लिए कपकोट में एसडीआरएफ की यूनिट है।

पुलिस, मेडिकल और सेटेलाइट व्यवस्था भी उपलब्ध हैं। अपर कार्यकारी अधिकारी साहसिक पर्यटन कपकोट क्षेत्र के चिह्नित पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे। सर्वे करने के साथ ही पैराग्लाइडिंग, हाईकिंग, रॉक क्लाइविंग, टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण भी स्थानीय लोगों को देंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि संजय पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनएस टोलिया, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार