हल्द्वानी: गोली और तलवार चलाने वाले आईटीआई गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते बुधवार को एमबीपीजी में गोली और तलवार चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आईटीआई गैंग के आठ गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में धानमिल निवासी महेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. जगत सिंह आईटीआई गैंग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते बुधवार को एमबीपीजी में गोली और तलवार चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आईटीआई गैंग के आठ गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

इस मामले में धानमिल निवासी महेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. जगत सिंह आईटीआई गैंग के देवेन्द्र सिंह बिष्ट व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपी ने महेंद्र के बेटे शिवम बिष्ट पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद चार टीमें बनाकर पुलिस ने गैंग की गुर्गों की तलाश शुरू की और जांच एसएसआई महेन्द्र प्रसाद को सौंपी गई।

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर आरोपियों की शिनाख्त की गई और मुखबिर की खबर पर आरोपी

देवेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र बलवीर सिंह निवासी गैस गोदाम रोड छड़ायल सुयाल मुखानी,

आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन सिंह निवासी जजफार्म आईटीआई मुखानी,

देवेन्द्र बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा निवासी डहरिया रामपुर रोड,

पंकज कन्वाल पुत्र सुभाष सिंह कन्वाल निवासी आईटीआई धानमिल,

रवि सिंह बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी एसकेएम स्कूल के पास रामपुर रोड,

हर्षित जोशी पुत्र नन्दा बल्लभ जोशी निवासी सीएमटी कालोनी डहरिया रामपुर रोड,

मिहिर तिवारी पुत्र अजय तिवारी निवासी केवीएम स्कूल जेकेपुरम मुखानी

कविराज बिष्ट पुत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह विष्ट निवासी भोलानाथ गार्डन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गैंग का लीडर देवेन्द्र सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस टीम में कोतवाल निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी नन्दन सिंह रावत, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसएसआई विजय मेहता, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसआई जगदीप नेगी, एसआई संजीत राठौड़, एसआई धर्मेन्द्र कुमार, एसआई रविन्द्र राणा, का. पान सिंह, का. धर्मेन्द्र मर्तोलिया, का. मौहम्मद अजहर, का. बंशीधर जोशी, का. घनश्याम रौतेला, का. कुन्दन कठायत, का. दिनेश नगरकोटी, का. अनिल गिरी थे।

संबंधित समाचार