अयोध्या में नरसिंह मंदिर के सामने भोर में हुए दो धमाके, मचा हड़कंप
अयोध्या। सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील मानी जाने वाली अयोध्या भोर 4 बजे दो धमाकों से दहल उठी। दोनों ही धमाके रायगंज पुलिस चौकी के बगल नरसिंह मन्दिर के ठीक सामने हुए। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अयोध्या …
अयोध्या। सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील मानी जाने वाली अयोध्या भोर 4 बजे दो धमाकों से दहल उठी। दोनों ही धमाके रायगंज पुलिस चौकी के बगल नरसिंह मन्दिर के ठीक सामने हुए। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पुलिस चौकी के ठीक बगल में नरसिंह मन्दिर का कब्जेदारी को लेकर महंत रामशरण दास व पुजारी रामशंकर दास के बीच में विवाद चल रहा है। सुबह 4 बजे मन्दिर के सामने दो धमाके हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार तेज़ आवाज के पटाखे से दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
बोरे में भरकर सरयू में फेंकने की दी थी धमकी
मन्दिर के महंत रामशरण दास ने 15 अगस्त को ही मन्दिर रामशंकर दास के खिलाफ एसएसपी, सीओ अयोध्या व कोतवाल को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि रामशंकर मन्दिर पर कब्जा करने के लिए लगातार जानलेवा धमकियां देता है।
कहता है कि तुम बूढ़े हो गए हो मन्दिर छोड़कर चले जाओ नहीं तो बोरे में भरकर सरयू में फेंकवा दूंगा। पत्र के जरिये उन्होंने सुरक्षा की अपील की थी। पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की थी।
पढ़ें-यति नरसिंहानंद को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस से की शिकायत
