लखनऊ: पीजीआई, लोहिया व केजीएमयू में जन्माष्टमी के अवसर पर इलाज कराने जा रहे हैं, तो जाने…
लखनऊ। राजधानी के 3 बड़े चिकित्सा संस्थानों में जन्माष्टमी के अवसर पर कल यानी 19 अगस्त को अवकाश रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। बताया जा रहा है कि एसजीपीजीआई व डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त का अवकाश पहले से तय था। ऐसे में मरीजों …
लखनऊ। राजधानी के 3 बड़े चिकित्सा संस्थानों में जन्माष्टमी के अवसर पर कल यानी 19 अगस्त को अवकाश रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी।
बताया जा रहा है कि एसजीपीजीआई व डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त का अवकाश पहले से तय था। ऐसे में मरीजों का ओपीडी में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं हुआ और ना ही कोई सर्जरी प्लान की गई थी। इस दिन इन संस्थानों में केवल इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। शनिवार को ओपीडी सेवाएं पूर्व की भांति जारी रहेगी।
वही केजीएमयू में भी जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त (शुक्रवार) को अवकाश के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। जिन मरीजों ने शुक्रवार का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले रखा है, उनको प्राथमिकता से आगामी कार्यदिवस में चिकित्सा सेवा एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। यहां भी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से चलती रहेंगी।
पढ़ें-लखनऊ : केजीएमयू शिक्षकों में आक्रोश, जानें क्यों नाराज हैं डाक्टर
