सुल्तानपुर: लाखों के आभूषण समेत हजारों की नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर/सुल्तानपुर। बीते महीनों हुई दर्जन भर चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई थी कि बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर अलमारी व बक्से को तोड़ते हुए लाखों के आभूषण समेत हजारो की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह नींद से जगे परिवारजनों को जब चोरी की जानकारी …

जयसिंहपुर/सुल्तानपुर। बीते महीनों हुई दर्जन भर चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई थी कि बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर अलमारी व बक्से को तोड़ते हुए लाखों के आभूषण समेत हजारो की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह नींद से जगे परिवारजनों को जब चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बब्बन वर्मा पुत्र हौसिला प्रसाद अपने परिवारजनों के साथ भोजन कर बुधवार की रात सो गए। रात में ही अज्ञात चोरों ने सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर जीने से घर के अंदर दाखिल होते हुए अटैची और बक्से को तोड़कर चोरी की। पीड़ित बब्बन वर्मा के मुताबिक घर में रखा हुआ 25 हजार की नकदी व करीब चार लाख के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 बजे परिवारजन नींद से जागे तो घर के खुले दरवाजे व इधर उधर बिखरे हुए सामान को देखकर चोरी की जानकारी हुई। अज्ञात चोरों का हौसला इतना बुलंद था कि इसी गांव में बब्बन वर्मा के घर से लगभग 300 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र पुत्र राम अवध के घर पर भी धावा बोलते हुए खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसकर घर के अंदर रखे हुए अलमारी व बक्से को तोड़ दिया।

पीड़ित शिक्षक के मुताबिक घर में रखी हुई 70 हजार की नगदी व करीब 5 लाख के सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। नींद से जागे परिवारजनों ने जब टूटी हुई खिड़की व बिखरे हुए सामानों को देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने घटना की जानकारी जयसिंहपुर पुलिस को दी। सूचना पर बरौसा चौकी इंचार्ज अनिल अवस्थी डॉग स्क्वायड टीम व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

दो माह में हुई दर्जन भर चोरियों का पुलिस अब तक नहीं कर सकी है खुलासा

जून और जुलाई में कोतवाली क्षेत्र में अब तक हुई दर्जन भर हुईं चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वही बीती रात हुई दो और चोरियों ने चोरी की घटनाओं में इजाफा कर दिया है। देखना यह होगा कि तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के दिशा निर्देशन में जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह चोरी का खुलासा कर पाते हैं या पहले की तरह मुकदमा दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। चोरी की घटना के संबंध में जब जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि डाग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम व दरोगा को भेजकर जांच पड़ताल करवाई गई है। जल्द ही चोरी के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: मौरंग से लदा ट्रक पलटने से बच्ची की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

संबंधित समाचार