हल्द्वानी: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को पांडे निवाड़ से 50 मीटर आगे एक युवक सामने से बाइक संख्या यूके06-यूए-5943 पर आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को पांडे निवाड़ से 50 मीटर आगे एक युवक सामने से बाइक संख्या यूके06-यूए-5943 पर आता दिखाई दिया।

जिसे रुकने का इशारा किया गया तो वह सकपका गया और वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। युवक से कागजात मांगने पर वह इधर-उधर की बातें बनाने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी का जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया है। टीम में आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति, कांस्टेबल रविंद्र खाती, शंकर सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार