नैनीताल जिले में 59 शिक्षक बने प्रधानाध्यापक
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद ने गुरुवार को 59 शिक्षकों को जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति दी है। पदोन्नति शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक शामिल हैं। वरिष्ठता के आधार पर सभी की पदोन्नति हुई है। जिले के जूनियर हाई स्कूलों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद ने गुरुवार को 59 शिक्षकों को जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति दी है। पदोन्नति शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक शामिल हैं। वरिष्ठता के आधार पर सभी की पदोन्नति हुई है।
जिले के जूनियर हाई स्कूलों में तैनात 59 शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधानाध्यापक बनाया गया है। लंबे समय बाद प्रधानाध्यापक पदों में पदोन्नति होने पर शिक्षकों में खुशी की लहर है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला मंत्री डिगर सिंह पडियार ने सभी पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने जनपद में कार्यरत जिला शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद का आभार व्यक्त किया। कहा कि बड़े लंबे समय के बाद उनके जनपद में आते ही जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पदों में उनके द्वारा पदोन्नति सूची जारी की गई है।
