हल्द्वानी: आईटीआई गैंग के दो और गुर्गे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में गोली और तलवार चलाकर छात्र की हत्या का प्रयास करने वाले आईटीआई गैंग के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को तलवार व डंडे भी बरामद हुए हैं। वहीं गैंग के करीब दस सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में गोली और तलवार चलाकर छात्र की हत्या का प्रयास करने वाले आईटीआई गैंग के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को तलवार व डंडे भी बरामद हुए हैं। वहीं गैंग के करीब दस सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी हुई है।

मामले के अनुसार धानमिल निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने बेटे शिवम बिष्ट पर जानलेवा हमला करने वाले आईटीआई गैंग के देवेन्द्र सिंह बिष्ट व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की करीब चार टीमें गैंग के गुर्गों की तलाश में जुटी हुई हैं। बीते बुधवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गैंग के आठ गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं गुरुवार को गैंग के दो और गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। मुखबिर की सूचना पर आरोपी नितिन रावत निवासी सीएमटी कालोनी डहरिया व नवीन मेहरा निवासी पीलीकोठी मुखानी को पुलिस ने उनके घरों में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से पुलिस को तलवार व डंडे बरामद हुए हैं। इधर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आईटीआई गैंग के करीब दस सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, नवीन राणा, सुरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र मर्तोलिया आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार