हल्द्वानी: वार्ड ब्वॉय पर छेड़छाड़ का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय द्वारा महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसटीएच में तैनात देहरादून निवासी महिला चिकित्सक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए अस्पताल में ही कार्यरत वार्ड ब्वॉय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय द्वारा महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

एसटीएच में तैनात देहरादून निवासी महिला चिकित्सक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए अस्पताल में ही कार्यरत वार्ड ब्वॉय चारू पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि वह लंबे समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है। बीती शाम भी आरोपी ने महिला चिकित्सक के साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत ‌म‌हिला चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य व परिजनों से की। महिला चिकित्सक के पिता ने दून से हल्द्वानी आकर पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार