काशीपुर: घर में घुसकर किए गए हमले में दो घायल, नौ के खिलाफ रिपोर्ट
काशीपुर, अमृत विचार। मदर कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी फईम ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 10 अगस्त की सुबह मोहल्ला पंजाबी सराय निवासी रोशनी, बंटी, तालिम जहां, बाबू व सैफ अली, सीनम जहां, इकरामुद्दीन, रजिया, गुड्डू हाथों में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आये और गाली गलौज …
काशीपुर, अमृत विचार। मदर कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी फईम ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 10 अगस्त की सुबह मोहल्ला पंजाबी सराय निवासी रोशनी, बंटी, तालिम जहां, बाबू व सैफ अली, सीनम जहां, इकरामुद्दीन, रजिया, गुड्डू हाथों में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर उसके घर में घुस आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गये। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अगले दिन 11 अगस्त की सुबह उसका भाई नदीम घर से काम पर जा रहे थे कि तभी आरोपियों ने उसे व उसके भाई को रास्ते में घेरकर जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
