काशीपुर: सड़क हादसे में वेटरनरी सहायक की मौत, भाई गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पशु चिकित्सालय में तैनात वेटरनरी सहायक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार देर शाम आईटीआई थाना क्षेत्र के हेमपुर इस्माइल निवासी मोहित …

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पशु चिकित्सालय में तैनात वेटरनरी सहायक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बुधवार देर शाम आईटीआई थाना क्षेत्र के हेमपुर इस्माइल निवासी मोहित और सोहित पुत्रगण मुन्नालाल अपने पुश्तैनी गांव उत्तर प्रदेश के लालपुर बाराही गांव जा रहे थे। इस दौरान अलीगंज रोड पर फंसियापुरा के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सोहित को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसको मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक मोहित काशीपुर के पशु चिकित्सालय में वेटरनरी सहायक के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार