उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 19वीं गिरफ्तारी, आरोपी ने उगले कई राज
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने गुरुवार को अंकित रमोला नाम के एक आरोपी को उत्तरकाशी के बड़कोट से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक, 32 साल के अंकित रमोला से कई साक्ष्य मिले हैं। बताते चलें कि एसटीएफ टीम पेपर लीक मामले में अब तक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने गुरुवार को अंकित रमोला नाम के एक आरोपी को उत्तरकाशी के बड़कोट से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक, 32 साल के अंकित रमोला से कई साक्ष्य मिले हैं। बताते चलें कि एसटीएफ टीम पेपर लीक मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अंकित रमोला को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
एसटीएफ के मुताबिक, इस पूरे मामले में कई जनप्रतिनिधियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। एसटीएफ के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों ने नकल की है, वे भी अपना बयान दर्ज कराने आ रहे हैं। अभी तक 15 गवाहों के कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराए जा चुके जा चुके हैं। बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 22 जुलाई को एसटीएफ ने थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया था। अभी तक इसमें सात सरकारी कर्मचारी, तीन संविदा कर्मचारी के साथ कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पेपर लीक मामले की जड़ें उत्तर प्रदेश तक फैली हैं, जिसको लेकर जांच की जा रही है। अब तक 83 लाख रुपये तक बरामद किए जा चुके हैं।
