सुल्तानपुर पट्टी: बैंक प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप, आरोप नकारे
सुल्तानपुर पट्टी, अमृत विचार। ग्राम जगन्नाथपुर निवासी व्यक्ति ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप। बताते चलें कि ग्राम जगन्नाथपुर निवासी एक व्यक्ति ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर लोन पास करने के नाम पर 10000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित ने मामले …
सुल्तानपुर पट्टी, अमृत विचार। ग्राम जगन्नाथपुर निवासी व्यक्ति ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप। बताते चलें कि ग्राम जगन्नाथपुर निवासी एक व्यक्ति ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर लोन पास करने के नाम पर 10000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। वही बैंक मैनेजर ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
ग्राम जगन्नाथपुर निवासी कल्बे अली के अनुसार उसने बीते कुछ माह पूर्व सुल्तानपुर पट्टी के उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में पशुपालन करने के लिए लोन की फाइल जमा की थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बैंक मैनेजर द्वारा लोन पास नहीं किया गया। वहीं कल्बे अली ने बैंक मैनेजर पर लोन देने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
वहीं पीड़ित कल्बे अली ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की है। कल्बे अली द्वारा लोन के लिए फाइल लगाई गई थी। लेकिन उनके द्वारा कोई भी गारंटर उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके चलते लोन स्वीकृत नहीं किया गया है। उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं। वह सभी निराधार है।-रवि भारद्वाज, बैंक मैनेजर
