लखनऊ : आम आदमी की तरह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया मेट्रो में सफर, वीडियो वायरल
लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेट्रो ट्रेन में आमलोगों के साथ खड़े होकर सफर कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का यह वीडियो आमलोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ …
लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक का एक वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेट्रो ट्रेन में आमलोगों के साथ खड़े होकर सफर कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का यह वीडियो आमलोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गाजियाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल की व्यवस्था जांचने जा रहे थे। वह बैगर पूर्व सूचना और बिना प्रोटोकॉल के अस्पताल की तरफ निकले थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्ली से गाजियाबाद का सफर मैट्रो से किया। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि मैट्रो में काफी भीड़ थी,बैठने के लिए कोई जगह नहीं थी,ऐसे में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आमलोगों की तरह एक तरफ खड़े हो गये। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया और बात करने लगे। डिप्टी सीएम को अपने बीच पाकर आम लोग भी खासे उत्साहित दिख रहे थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के इस अंदाज की चर्चा भी खूब हो रही है।
इसके अलावा आज मेरठ से दिल्ली जाते समय मेरठ हाईवे पर अज्ञात वाहन से हुये सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी थी,मृतक के परिजनों से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें सांत्वना दी । इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया।
