बदायूं: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
अमृत विचार, बदायूं। बुधवार की रात थाना वजीरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। रात के समय शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का फोटो क्षेत्र में भेजा। गुरुवार को सुबह शव की शिनाख्त गांव कुनार निवासी ब्रह्मपाल के रूप में हुई। पुलिस ने …
अमृत विचार, बदायूं। बुधवार की रात थाना वजीरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। रात के समय शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का फोटो क्षेत्र में भेजा। गुरुवार को सुबह शव की शिनाख्त गांव कुनार निवासी ब्रह्मपाल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव कुनार निवासी ब्रह्मपाल (30) पुत्र बांके फेरी लगाते थे। साइकिल से आसपास के गांवों में बालिकाओं के कान और नाक छेदने का काम करते थे। बुधवार को सुबह ब्रह्मपाल साइकिल से गांवों में फेरी लगाने गए थे। देर रात लगभग 10 बजे बिसौली मार्ग पर थाना वजीरगंज के गांव रोटा और बनकोटा के बीच नए पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
मौके पर ही ब्रह्मपाल की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के लिए सोशल साइट्स पर शव का फोटो वायरल किया। गुरुवार को सुबह गांव कुनार के प्रधान के पास फोटो पहुंचा तो प्रधान ने ब्रह्मपाल के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें- बदायूं: सिविल लाइंस इलाके में युवक की गला दबाकर हत्या
