बरेली: अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, FIR न करने पर किया धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सगे भाई के आवासीय भूमि का बैनामा करने का विरोध कर रहे पिता पुत्रों ने अधिवक्ता की सीट से ही विक्रेता भाई को जबरन उठाने का प्रयास किया। सीट से जबरन उठाने का प्रयास करता देख अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्रों ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। बार कक्ष में हुए …

बरेली,अमृत विचार। सगे भाई के आवासीय भूमि का बैनामा करने का विरोध कर रहे पिता पुत्रों ने अधिवक्ता की सीट से ही विक्रेता भाई को जबरन उठाने का प्रयास किया। सीट से जबरन उठाने का प्रयास करता देख अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्रों ने अधिवक्ता पर हमला कर दिया।

बार कक्ष में हुए इस हमले पर अधिवक्ताओं ने हमलावरों में से तीन की ठुकाई कर पुलिस के हवाले कर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी। तहरीर देने के बाद मौजूद इंस्पेक्टर क्राइम ने प्रभारी निरीक्षक के न होने की बात कहकर एफआईआर दर्ज कराने में आनाकानी की तो दर्जनों अधिवक्ता कोतवाली में हंगामा कर धरने पर बैठ गए। काफी देर की हीला हुज्जत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही अधिवक्ता शान्त हुए।

जानकारी के अनुसार क्योलडिया क्षेत्र के ग्राम नकटी नरायनपुर के विद्याराम का पुत्र राकेश जायसवाल पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे में रहने लगा है। वह नकटी नरायनपुर का अपना 42 गज में बना मकान बेचना चाहता था, जबकि भोजीपुरा के माडर्न विलेज में रह रहा उसका भाई दिनेश इसका विरोध करता था। गुरूवार को दोपहर में राकेश अपने मकान का बैनामा नकटी नरायनपुर के ही ओम प्रकाश के पुत्र दिनेश के पक्ष में करने आया था।

उसका बैनामा ब अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिशु पाल सिंह गंगवार लिख रहे थे। अधिवक्ता अपने बिस्तर पर ही राकेश से बैनामे की औपचारिकता पूरी करा रहे थे। तभी वहां राकेश का भाई दिनेश जायसवाल अपने पुत्रों चीनू व स्वेतांग और एक साथी के साथ आ गए और बैनामे का विरोध करते हुए यह कहकर राकेश को बाहर खींच कर ले जाने लगा कि जितने में दूसरे को बेच रहे हो उतने पैसे मुझसे ले लो।

अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ कर खींच लिया और उन्हें पीटने लगे। बार कक्ष में बवाल होते देख पड़ोसी अधिवक्ताओं ने हमलावरों को घेर कर उनकी ठुंकाई कर पिता पुत्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि हमलावरों का चौथा साथी मौका पाकर भाग गया।

अधिवक्ताओं ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस टैलेंट हंट करने लगी जिस पर अधिवक्ता वहीं जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी घटना के बारे में जब एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध को पता लगा उनके आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिल्किस बानो मामले के दोषियों को रिहा करने पर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार को घेरा

संबंधित समाचार