कलियर पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप के साथ एक पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कलियर पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ पकड़ा है। आरोपित के कब्जे से 380 प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले हैं। ये इंजेक्शन दर्द और एलर्जी के इलाज में इस्तेमाल किए जाते हैं। पकड़े गए सुवक ने बताया कि वह यूपी से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप लेकर यहां आता था। पुलिस ने …

देहरादून, अमृत विचार। कलियर पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ पकड़ा है। आरोपित के कब्जे से 380 प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले हैं। ये इंजेक्शन दर्द और एलर्जी के इलाज में इस्तेमाल किए जाते हैं। पकड़े गए सुवक ने बताया कि वह यूपी से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप लेकर यहां आता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कलियर थाना पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि कलियर-धनौरी मार्ग पर एक व्यक्ति खड़ा है। व्यक्ति के पास प्रतिबंधित इंजेक्शन की बड़ी खेप है। यह इंजेक्शन वह किसी को बेचने की फिराक में है। सूचना पर कलियर थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख वह वहां से भागने लगा।

शक होने पर पुलिस ने पीछाकर पकड़ तलाशी ली तो उसके पास से 380 इंजेक्शन बरामद किए हैं। जिनमें 190 इंजेक्शन ब्रुफिन और इतने ही एविल (दर्द और एजर्ली के इलाज के लिए) के बरामद हुए। आरोपित ने अपना नाम आसिफ निवासी नई बस्ती कलियर बताया है। बताया कि वह काफी समय से प्रतिबंधित इंजेक्शन की बिक्री क्षेत्र में करता आ रहा है और यह खेप वह सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से लेकर आता है। इस काम में यूपी का ही एक व्यक्ति उसकी मदद करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप दिलाने वाले आरोपित को चिह्नित किया जा रहा है।

संबंधित समाचार