बहराइच: ब्लॉक प्रमुख को युवक ने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख अपने सहयोगियों के साथ घर जा रही। गुरुवार शाम को खैरी गांव के पास एक युवक ने वाहन रुकवाया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर …

बहराइच। रिसिया विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख अपने सहयोगियों के साथ घर जा रही। गुरुवार शाम को खैरी गांव के पास एक युवक ने वाहन रुकवाया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिसिया विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख भाजपा की रीना जायसवाल पत्नी संजय जायसवाल हैं। गुरुवार शाम को ब्लॉक प्रमुख सहयोगी महेश अग्रवाल और हबीबुर्रहमान के अचरौरा गांव चार पहिया वाहन से गई थीं। देर शाम को वापस ब्लॉक प्रमुख और अन्य आ रही थीं।

खैरी गांव के पास राजेश वर्मा उर्फ राजकुमार पुत्र कृपाराम वाहन के सामने खड़ा हो गया। उसने सड़क निर्माण के बारे में पूछते हुए ब्लॉक प्रमुख को अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी दी। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष इंद्रजीत सरोज ने राजेश वर्मा उर्फ राजकुमार के विरुद्ध मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार