नैनीताल में झमाझम बारिश से पर्यटकों को परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। बीते कई दिनों बाद शुक्रवार को नगर में हुई झमाझम बारिश से सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी। दो घंटे तक मूसलाधार बारिश के बाद, रात तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। वहीं जन्माष्टमी के अवकाश के चलते सरोवर नगरी …

नैनीताल, अमृत विचार। बीते कई दिनों बाद शुक्रवार को नगर में हुई झमाझम बारिश से सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी। दो घंटे तक मूसलाधार बारिश के बाद, रात तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।

वहीं जन्माष्टमी के अवकाश के चलते सरोवर नगरी पहुंचे सैलानियों को बरसात से बचने के लिए छतरियों का सहारा लेना पड़ा। इसके चलते पंत पार्क में छतरी विक्रेताओं की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। उधर दिन भर हुई बारिश से सैलानी नैनीझील में नौकायन का लुत्फ नहीं उठा पाए।

प्राकृतिक जल स्रोतों व बरसात से झील में आधे इंच की बढ़ोतरी के बाद नैनीझील का जलस्तर लगभग पांच इंच पर पहुंच चुका है। जो कि झील के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। बारिश के कारण अमृतपुर-जमरानी, गर्जिया-बेतालघाट व भंडारपानी-ओखलढूंगा मार्ग बाधित रहे। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले स्थानों में बिजली गिरने के साथ-साथ जान माल की हानि होने की संभावना व्यक्त करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है। 21 व 22 अगस्त को भी नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में तेज बौछार के साथ कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।

संबंधित समाचार