रुद्रपुर: ट्रक लूट के मामले में पुलिस ने यूपी में डाला डेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिता पुत्र को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले बदमाशों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने लूटेरे की तलाश में जिले से यूपी की ओर जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये है। वही पुलिस इस तरह के वारदातों को अंजाम देने वाले हर गिरोह पर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिता पुत्र को बंधक बनाकर ट्रक लूटने वाले बदमाशों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने लूटेरे की तलाश में जिले से यूपी की ओर जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये है। वही पुलिस इस तरह के वारदातों को अंजाम देने वाले हर गिरोह पर नजर बनाये हुई है।

बुधवार को हरियाणा करनाल के थाना इंद्री निवासी राम मेहर को अपने पुत्र राहुल के साथ ट्रक में लदे माल हल्द्वानी में उतारने के बाद वापस जा रहे थे। इसी बीच काशीपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास नकाबपोश बदमाशों ने पिता पुत्र को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था, साथ ही उन्हें बाजपुर दोराहा में फेंककर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस और एसओजी की पांच टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

इसके लिए पुलिस की कुछ टीम दिल्ली के साथ ही जिले के आसपास से सटे यूपी के सीमावर्ती जिलों में डेरा डाले हुए है। बताया जा रहा है कि ट्रक लूट को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उस तरह की घटनाएं करने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है। कुछ गिरोह को पुलिस ने ट्रेस भी किया है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जिले के साथ ही यूपी को जाने वाले मार्गों पर जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पूर्व में प्रकाश में आए लुटेरों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही ट्रक लूट का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा